Site icon SaifaiMirror.Com

CBSE CTET Answer Key 2026: सीटीईटी आंसर की जल्द ही ctet.nic.in पर जारी होगी।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET Answer Key 2026 का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। सीटेट की आंसर की से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण के लिए आप इस लेख की जानकारी को पढ़ सकते हैं।

कब जारी होगी CBSE CTET Answer Key 2026

आपकी CTET परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया गया था। पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखें तो परीक्षा से दो-तीन सप्ताह के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है। इस हिसाब से इसी सप्ताह आपकी आंसर की जारी कर दी जाएगी।

कैसे देखें CBSE CTET Answer Key 2026

आंसर की पर ऑब्जेक्शन कैसे करें

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी भी गलत प्रश्न या गलत उत्तर पर ऑब्जेक्शन यानी आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है। आंसर की जारी होने के बाद समय सीमा तय की जाती है, उसके भीतर उम्मीदवारों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी होती है। इन आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है तो फाइनल आंसर की में उस प्रश्न या उत्तर का संशोधन कर दिया जाएगा। इसके बाद आपका रिजल्ट जारी होगा।

CTET Provisional Answer Key 2026 का महत्व

प्रोविजनल आंसर की से आप अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, जिससे आपको अनुमानित स्कोर का अंदाजा लग जाता है कि आपने परीक्षा में कितने प्रश्न सही किए हैं। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो खुलेगी और उसके आधार पर बनी फाइनल आंसर की जारी होगी। अंत में आपका रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। हमारी आपको सलाह है कि CTET से जुड़ी किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी अवश्य प्राप्त करें। धन्यवाद।

Exit mobile version