IBPS Clerk Mains Result: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की तरफ से क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। देश भर की विभिन्न बैंकों में 15701 पदों पर भर्ती आयोजित हो रही है। इसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक किया गया था। आज उसका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेट वाइज और कैटेगरी वाइज कट ऑफ के साथ जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इसका टॉप बोर्ड पार करेंगे उन्हें चयनित कर लिया जाएगा।
IBPS Clerk Mains Cut Off 2025
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट के स्कोरकार्ड पर उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, कैटेगरी के साथ राज्य का विवरण दर्ज होगा। आईबीपीएस मेन्स परीक्षा की तारीख और क्वालीफाइंग स्टेटस भी दिया गया होगा।
कैसे चेक करें आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट IBPS Clerk Mains Result 2025
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 को ऑनलाइन माध्यम से चेक किया जा सकता है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर बड़ी आसानी से रिजल्ट चेक कर पाएंगे:
- सबसे पहले आपको आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर ही आपको CRP लिंक खोजें और “Recruitment Process for Clerks” टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया विंडो खुल जाएगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने से पहले आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें।
- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
| Direct Link | Click Here |
