Railway Recruitment 2026: रेलवे की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 5349 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 10वीं और आईटीआई पास महिला और पुरुष उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 21 फरवरी 2026 तक इंतजार करना होगा। इसी दिन से आपके आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू होंगे। आप वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2026 Overview
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती संगठन | Railway Recruitment Cell (RRC), Western Railway |
| पदों की संख्या | 5,349 Apprentice पद |
| योग्यता | 10वीं पास (50% अंक न्यूनतम) + ITI प्रमाणपत्र (NCVT से मान्यता प्राप्त ट्रेड में) |
| आयु सीमा | 15 से 24 वर्ष |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 21 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे से) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची के आधार पर (10वीं + ITI अंकों का औसत), कोई लिखित परीक्षा/साक्षात्कार नहीं |
| प्रशिक्षण अवधि | 1 वर्ष (विभिन्न डिवीज़न और वर्कशॉप में) |
| वेतन/स्टाइपेंड | ₹7,000 – ₹9,000 प्रति माह |
| आवेदन शुल्क | ₹100 (SC/ST/PWD/महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrc-wr.com |
Railway Recruitment 2026 Important Dates
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 21 फरवरी 2026 से होगी और इसकी अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार समय सीमा को ध्यान में रखकर अपने आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में वेबसाइट स्लो हो जाती है, इसलिए आप समय सीमा से पहले ही अपना आवेदन फॉर्म भर दें।
Railway Recruitment 2026 Educational Qualification
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ दसवीं पास होना जरूरी है। वहीं संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास आईटीआई योग्यता नहीं है, वे इस आवेदन फॉर्म या इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। विस्तृत विवरण के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Railway Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 23 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
Railway Recruitment 2026 Application Fee
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला वर्ग की उम्मीदवारों को निशुल्क आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।
क्या है चयन प्रक्रिया
वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए भी बुलाया जाएगा।
कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन
- आवेदन प्रक्रिया के लिए आपको सबसे पहले वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrc-wr.com/ पर जाना होगा।
- इसके बाद वहां दिए गए नोटिफिकेशन को विस्तारपूर्वक पढ़ लेना है।
- अब आप “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करेंगे।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद जैसे फोटो, हस्ताक्षर और आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार चेक कर लेंगे कि कहीं कोई गलती तो नहीं।
- उसके बाद आप अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे और इसका प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। किसी भी जागरूक उम्मीदवार को दी गई जानकारी को हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य मिलान कर लेना चाहिए ताकि किसी भी दुविधा की स्थिति से बचा जा सके। हमारा उद्देश्य आपको सामान्य जानकारी प्रदान करवाना है। धन्यवाद।