SBI PO Vacancy 2025
SBI PO Vacancy 2025 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में पीओ के 541 पदों के लिए एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 14 जुलाई तक इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अगर आप ग्रेजुएट पास हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन आखिरकार जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ के 541 पदों के लिए आज यानी 24 जून से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं। इसकी अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया में 541 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें कैटेगरी के हिसाब से पदों की संख्या को देखें तो सामान्य वर्ग के लिए 203 पद, ओबीसी के लिए 135 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 50 पद, एससी वर्ग के लिए 37 पद और एसटी वर्ग के लिए 75 पद आरक्षित किए गए हैं।
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
कुल रिक्त पद | 541 पद |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (फाइनल ईयर वाले भी योग्य) |
आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (01 अप्रैल 2025 को आधार मानकर) |
आयु में छूट | – SC/ST: 5 वर्ष – OBC: 3 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – मुख्य परीक्षा (Mains) – साइकोमेट्रिक टेस्ट |
आवेदन शुल्क | – General/OBC/EWS: ₹750 – SC/ST/PwD: ₹0 |
कैटेगरी वाइज पद | – General: 203 – OBC: 135 – EWS: 50 – SC: 37 – ST: 75 |
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अगर आप स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। अगर आप फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं तो भी आप आवेदन कर पाएंगे।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी, जिसमें एससी/एसटी वर्ग को अधिकतम 5 वर्ष की छूट, ओबीसी को अधिकतम 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट के आधार पर की जाएगी।
आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे, जिसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Official Website:- | Click Here |
Read also:-
PM Kisan : इस तारीख को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों को मिलेंगे ₹4000
Mahindra Bolero भारतीय बाजार में एक ऐसा नाम है जो वर्षों से भरोसे, ताकत और…
Indian Army Agniveer Results : परिचय भारतीय सेना में शामिल होने का सपना हर उस…
Small Business Idea: बेरोजगार बैठने से अच्छा हैं 60000 हजार महिना कमाएं इस बिजनेस आईडियाज…
टाटा मोटर्स आज के समय में देश की दिग्गज चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी है,…
TATA Nano MINI Car – साल 2008 के बाद टाटा मोटर्स अपनी Nano कार का 2025…
चंडीगढ़, जुलाई 23 — हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)…