ShikshaMitra News: सीएम योगी का बड़ा ऐलान: शिक्षामित्र को अब 18,000 रुपए मानदेय मिलेगा

ShikshaMitra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान ऐलान किया है कि 1 अप्रैल 2026 से शिक्षामित्र को 18,000 रुपए और अनुदेशकों को 17,000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षकों को ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज कराने की सुविधा भी दी जाएगी।

ShikshaMitra News

मानदेय में हुए 80% वृद्दि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है, जिसमें शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपए कर दिया गया है। पहले यह ₹10,000 था। योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में 80% की बढ़ोतरी की है। इस घोषणा के बाद शिक्षामित्रों में खुशी देखने को मिल रही है।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 1.43 लाख शिक्षामित्र हैं, जिनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के शिक्षामित्र समय-समय पर मानदेय बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। अब सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी है।

होली से पहले बड़ी खुशखबरी

यूपी में 1.43 लाख शिक्षामित्र और 28,000 अनुदेशक हैं। वर्तमान में ₹10,000 मानदेय मिल रहा था। बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा।

पहले शिक्षकों को 11 महीने का ही मानदेय मिलता था, अब पूरे साल का मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही ₹5,00,000 तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी गई है।

अखिलेश सरकार का निर्णय और सुप्रीम कोर्ट का आदेश

अखिलेश सरकार ने शिक्षामित्रों को स्थायी कर दिया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था।

डिसक्लेमर:-ये जानकारी विभिन्न मीडिया पोर्टल के आधार पर तैयार की गई है विस्तृत जानकारी के लिए यूपी सरकार के आधिकारिक सोशल अकाउंट को देखें। धन्यवाद!

Leave a Comment