Site icon SaifaiMirror.Com

UP News: सपा में हुए शिक्षक नवीन शर्मा की धमाकेदार एंट्री, मिशन 2027 को मिलेगी मजबूती

UP News: मशहूर शिक्षक नवीन शर्मा की समाजवादी पार्टी में एंट्री! उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन बेहद अहम रहा, जहाँ अखिलेश यादव के ‘मिशन 2027’ को एक नई और युवा धार मिली है। डिजिटल दुनिया के मशहूर शिक्षक और युवाओं के चहेते नवीन शर्मा आज औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नवीन शर्मा को पार्टी की लाल टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।

नवीन शर्मा, जो ‘रोजगार विद अंकित’ (RWA) जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के माध्यम से करोड़ों छात्रों के बीच लोकप्रिय हैं, उनके आने से सपा को युवाओं का एक बड़ा आधार मिलने की उम्मीद है। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि नवीन शर्मा जैसे ऊर्जावान और शिक्षित साथियों के जुड़ने से जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अनीस अहमद खान और राजकुमार पाल जैसे दिग्गजों के बाद नवीन शर्मा की एंट्री ने सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन को और भी अभेद्य बना दिया है।

Exit mobile version