Site icon SaifaiMirror.Com

यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती कब आएगी? जानिए आवेदन तिथि, योग्यता, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 19,220 कांस्टेबल पदों के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी होने वाली है।
इस भर्ती प्रक्रिया में सिविल पुलिस, पीएसी, यूपीएसएसएफ के साथ विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
आईए जानते हैं यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती कब आएगी के बारे में।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती कब आएगी(UP Police Constable Bharti 2025)

उत्तर प्रदेश में 60,244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, एक नई भर्ती के संबंध में भर्ती बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई थी, जिसमें 19,220 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जून महीने के अंत में जारी होने की बात कही गई थी। लेकिन भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के चलते छात्र चिंतित नजर आ रहे हैं — आखिर उनकी भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी?

यूपी पुलिस भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई महीने में जारी होने की प्रबल संभावनाएं हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, संभव है कि उम्मीदवारों को जुलाई महीने में ही नोटिफिकेशन देखने को मिल जाए।


क्या हैं योग्यताएं?

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित रहती है।
वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो 18 से 22 वर्ष पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निर्धारित रहती है।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अधिकतम 3 वर्ष की छूट फिर से मिल सकती है, हालांकि यह नोटिफिकेशन आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


कितना होता है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होता है।
वहीं अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में कुछ छूट दी जाती है


कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. यहां नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन और व्यक्तिगत जानकारी भरने का विकल्प दिखेगा।
  4. जानकारी भरने के बाद आप जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे और
  5. आवेदन शुल्क जमा करेंगे।

कैसे करें अपनी तैयारी?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से इस वर्ष एक नई कांस्टेबल भर्ती आने वाली है।
इसके लिए उम्मीदवारों को बेहतरीन तैयारी करनी चाहिए।
उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

Exit mobile version