Education News

UP Police Constable Bharti 2025: यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर बम्पर भर्ती, आवेदन शुरू

UP Police Constable Bharti 2025: यूपी पुलिस में 32600 से अधिक पदों पर भर्ती यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती निकाल दी गई है। इसका विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो चुकी है। कुल 32679 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को करना होगा OTR

पिछले कुछ दिनों से छात्र भर्ती की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ट्विटर कैंपेन भी चलाया गया। आखिरकार भर्ती बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों को पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना होगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

Join Whatsapp Group :- Click Here

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को ₹400 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

क्या है शैक्षिक योग्यता

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

कितनी है आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए है, जबकि महिला वर्ग की अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप आवेदन फॉर्म को अप्लाई करेंगे और मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी व जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।

इसके बाद आवेदन फार्म को सबमिट कर देंगे।

आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना बिल्कुल ना भूलें।

Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए साझा की गई है। हालांकि हमने शुद्धता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना ही मान्य होगी। धन्यवाद!

Read more:-

Ashish Singh

Recent Posts

नेताओ की दिलरुबा Mahindra Bolero का प्रीमियम लुक Defender को देगी कड़ी टक्कर, पाएं 26Kmpl का तगड़ा माइलेज

Mahindra Bolero भारतीय बाजार में एक ऐसा नाम है जो वर्षों से भरोसे, ताकत और…

6 months ago

भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025: उम्मीदों की परीक्षा और नए सफर की शुरुआत

Indian Army Agniveer Results : परिचय भारतीय सेना में शामिल होने का सपना हर उस…

6 months ago

Small Business Idea: बेरोजगार बैठने से अच्छा हैं 60000 हजार महिना कमाएं इस बिजनेस आईडियाज जो बदल सकते हैं आपकी ज़िन्दगी

Small Business Idea: बेरोजगार बैठने से अच्छा हैं 60000 हजार महिना कमाएं इस बिजनेस आईडियाज…

6 months ago

Tata Sumo की नई वर्जन आकर्षक लुक के साथ मार्केट में हुआ पेश, धाकड़ इंजन के साथ मिलेगा तगड़ा माइलेज

टाटा मोटर्स आज के समय में देश की दिग्गज चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी है,…

6 months ago

HTET 2025: हरियाणा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

चंडीगढ़, जुलाई 23 — हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)…

6 months ago