Railway Recruitment 2026: रेलवे में निकली 5349 पदों पर नई भर्ती, दसवीं पास करें आवेदन

Railway Recruitment 2026: रेलवे की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 5349 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 10वीं और आईटीआई पास महिला और पुरुष उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 21 फरवरी 2026 तक इंतजार करना होगा। इसी दिन से आपके आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू होंगे। आप वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।



क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ दसवीं पास होना जरूरी है। वहीं संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास आईटीआई योग्यता नहीं है, वे इस आवेदन फॉर्म या इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। विस्तृत विवरण के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 23 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला वर्ग की उम्मीदवारों को निशुल्क आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

क्या है आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 21 फरवरी 2026 से होगी और इसकी अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार समय सीमा को ध्यान में रखकर अपने आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में वेबसाइट स्लो हो जाती है, इसलिए आप समय सीमा से पहले ही अपना आवेदन फॉर्म भर दें।

क्या है चयन प्रक्रिया

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए भी बुलाया जाएगा।

कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन

आवेदन प्रक्रिया के लिए आपको सबसे पहले वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट RRC पर जाना होगा। इसके बाद वहां दिए गए नोटिफिकेशन को विस्तारपूर्वक पढ़ लेना है। अब आप "Apply Online" के लिंक पर क्लिक करेंगे। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद जैसे फोटो, हस्ताक्षर और आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे। अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार चेक कर लेंगे कि कहीं कोई गलती तो नहीं। उसके बाद आप अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे और इसका प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।

डिस्क्लेमर

हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। किसी भी जागरूक उम्मीदवार को दी गई जानकारी को हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य मिलान कर लेना चाहिए ताकि किसी भी दुविधा की स्थिति से बचा जा सके। हमारा उद्देश्य आपको सामान्य जानकारी प्रदान करवाना है। धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

CTET Answer Key 2026 कब होगी जारी: सीटीईटी रिजल्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट किस दिन होगा जारी

Railway Ticket Booking Rule: 1 अप्रैल से बदले ट्रेन टिकट बुकिंग नियम