Railway Ticket Booking Rule: 1 अप्रैल से बदले ट्रेन टिकट बुकिंग नियम

Railway Ticket New Rule : भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को सुविधा देने के लिए समय-समय पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाते हैं। इस बार जनरल टिकट बुकिंग में नया बदलाव किया गया है जिससे टिकट काउंटर पर भी काम को कम किया जा सके। इससे पहले जनरल टिकट बुकिंग के लिए लोगों को काउंटर लाइन में टिकट के चक्कर में ट्रेन छूट जाती थी, अब ऐसा नहीं होगा। अब आप घर बैठे ही अपने टिकट को बुक कर सकते हैं।



भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप जारी हुआ है। इस मोबाइल ऐप के जरिए आप जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। अब आपको काउंटर पर जाकर टिकट लेने की आवश्यकता नहीं है। नए बदलाव के अनुसार, अगर आप कोई टिकट बुक करते हैं तो आपको किसी विशेष स्टेशन का टिकट ही प्रदान किया जाएगा। इसमें ट्रेन का नाम और नंबर स्पष्ट रूप से पहले ही लिख दिया जाएगा। यात्री केवल उसी ट्रेन में यात्रा कर पाएंगे जिस ट्रेन का टिकट लिया है।

पहले यात्री उस रूट की सभी ट्रेनों में सफर कर सकते थे। इससे पहले यात्रियों द्वारा जनरल टिकट खरीदने पर वे उस रूट पर जो भी ट्रेन चलती थी, उनके जनरल कंपार्टमेंट में सफर कर सकते थे। नए नियम के अनुसार, पहले रेलवे प्लेटफॉर्म से 20 किलोमीटर की दूरी पर होना अनिवार्य था, तभी आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते थे। अब आप कहीं भी बैठे-बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। ध्यान रहे, यात्रियों को 3 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी।

कैसे करें टिकट बुक

  • रेलवे की तरफ से जनरल टिकट बुकिंग करने के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसके लिए आपको प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • यहां आपसे मांगी गई जानकारी, जैसे कि मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब आप यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करेंगे जिसके माध्यम से लॉग इन करेंगे।
  • इसके बाद आप बुक टिकट के विकल्प को चुनेंगे।
  • अब आप अपनी यात्रा का प्रारंभिक स्टेशन और गंतव्य स्टेशन का चयन करेंगे।
  • अब आपको टिकट शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
  • शुल्क भुगतान के बाद आपको आपके मोबाइल एप्लीकेशन में ई-टिकट प्राप्त हो जाएगी।


वेटिंग टिकट कितने नंबर तक कंफर्म हो सकता है?

21% तक लोग अपने टिकट कैंसल कराते हैं अगर आपके टिकट की संभावना दिख रही है तो आप बुक कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

CTET Answer Key 2026 कब होगी जारी: सीटीईटी रिजल्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट किस दिन होगा जारी

Railway Recruitment 2026: रेलवे में निकली 5349 पदों पर नई भर्ती, दसवीं पास करें आवेदन