Free Laptop Yojana 2026: 10वीं, 12वीं पा छात्रों को मिलेंगे मुफ़्त लैपटॉप
Free Laptop Yojana 2025 : देशभर के विभिन्न राज्यों में बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप वितरित किए जाते हैं। यह योजना कई बड़े राज्यों में चल रही है, और सरकार का उद्देश्य छात्रों को आगे की तैयारी एवं कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी के लिए मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ देना है। राज्य सरकारें लैपटॉप और टैबलेट योजना के साथ-साथ मोबाइल फोन योजना भी चला रही हैं, ताकि छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिले और वे डिजिटल तकनीक से जुड़ सकें।
मुफ्त लैपटॉप योजना मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा भी शुरू की गई है। मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना चलाई जाती है, ताकि वे तकनीकी शिक्षा से जुड़कर अपने भविष्य को संवार सकें।
उत्तर प्रदेश में मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ लें
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरित करने की योजना चला रही है। इस योजना के तहत आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, या परास्नातक स्तर पर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाता है। सरकार का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है और उनकी उन्नति को ध्यान में रखकर इस योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 65% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, हालांकि मेधावी छात्रों की सूची के आधार पर यह प्रतिशत बढ़ भी सकता है। योजना का लाभ 18 से 25 वर्ष के युवाओं को मिलेगा, साथ ही 12वीं परीक्षा पास करने के बाद किसी भी कोर्स में आगे की पढ़ाई करना आवश्यक है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
राजस्थान में मुफ्त लैपटॉप और टैबलेट योजना
राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए मुफ्त लैपटॉप वितरित किए जाते हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी शाला दर्पण पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है।
योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो राजस्थान के मूल निवासी हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं है और परिवार की वार्षिक आय कम है, तो राज्य सरकार अपने आधार पर चयन करके लैपटॉप प्रदान करती है।
मध्य प्रदेश में मुफ्त लैपटॉप योजना
मध्य प्रदेश में मुफ्त लैपटॉप योजना के तहत यदि किसी परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम है, तो उन्हें लैपटॉप के लिए ₹50,000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार 12वीं कक्षा में न्यूनतम 85% अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप वितरित करती है। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है।
दिल्ली सरकार द्वारा मुफ्त लैपटॉप वितरण
दिल्ली सरकार ने मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना के लिए मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की है। 2025-26 के बजट में ₹7.5 करोड़ इस योजना के लिए आवंटित किए गए हैं। जो छात्र 10वीं में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं और 11वीं में प्रवेश लेते हैं, उन्हें इस योजना के तहत लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। कुल 1200 लैपटॉप
Comments
Post a Comment