UP SI Exam City Slip Out: ऐसे चेक करें यूपीएसआई परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, सीधा लिंक यहां

 UP SI Exam City Slip Out: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर 2025 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर बहुत बड़ी अपडेट आ चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से 14 और 15 मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित होने जा रही है, जिसमें लगभग 15 लाख 75 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी छात्र अपनी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर बोर्ड ने नया नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार 6 मार्च से आपकी एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक्टिव कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर पाएंगे।



उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की नई सूचना: उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यह सूचना अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर/जनपद के आवंटन की अग्रिम जानकारी प्रदान करती है।

मुख्य बिंदु

  • परीक्षा तिथि और शिफ्टें: लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी:
    • सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
    • दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र: परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कराई जाएगी।
  • शहर/जनपद सूचना स्लिप: अभ्यर्थी 06 मार्च 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके परीक्षा शहर/जनपद की सूचना स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
  • एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र): यह सूचना केवल परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी है, एडमिट कार्ड नहीं।
    • 14 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 से उपलब्ध होगा।
    • 15 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 से उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीएसआई परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक बेहतरीन अवसर मिला है जो यूपीएसआई भर्ती के रूप में है। इसकी परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश के 1090 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा यूपी के सभी 75 जिलों में करवाई जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाती है, जो उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना बनाने में मददगार होती है। एडमिट कार्ड इसके बाद जारी किया जाता है।

कब तक जारी होगा आपका एडमिट कार्ड

आपका एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। इसलिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना होगा। सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के बाद एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

कैसे चेक करें अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप निम्न स्टेप फॉलो करेंगे:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूपीएसआई सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 का लिंक खोजें।
  3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सिटी इंटीमेशन स्लिप दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी इंटीमेशन स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। इसमें केंद्र का पता, परीक्षा केंद्र और शहर के साथ परीक्षा का समय भी बताया जाता है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होता है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Direct LinkActive Soon (जल्द जारी होगी)
Official Websitehttps://uppbpb.gov.in/

अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है जल्द ही एक्टिव होगा।

क्या है यूपीएसआई परीक्षा का पैटर्न

यूपीएसआई परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो इसमें कुल 160 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं। यह प्रश्न सामान्य हिंदी, मूल विधि और संविधान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि या तार्किक क्षमता तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े होते हैं।

निष्कर्ष

यह सूचना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की अग्रिम जानकारी देने के लिए है ताकि वे समय रहते अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकें। एडमिट कार्ड अलग से जारी होगा और वही परीक्षा में प्रवेश के लिए मान्य होगा।

Comments

Popular posts from this blog

CTET Answer Key 2026 कब होगी जारी: सीटीईटी रिजल्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट किस दिन होगा जारी

Railway Ticket Booking Rule: 1 अप्रैल से बदले ट्रेन टिकट बुकिंग नियम

Railway Recruitment 2026: रेलवे में निकली 5349 पदों पर नई भर्ती, दसवीं पास करें आवेदन